{"_id":"5ef0ef0f8ebc3e42b542a0e7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2007328102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनियों के ठेके को निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी कंपनियों के ठेके को निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी कंपनियों के ठेके निरस्त करने की मांग
हापुड़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने चीन बार्डर पर हमले की निंदा करते हुए सरकार से निर्माण में लगी चीनी कंपनियों के ठेके निरस्त करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि गलवान घाटी में 20 सैनिकों के शहीद होने से पूरे देश को दुख है एवं जनता में जबरदस्त आक्रोश है। जिसका भारत सरकार चीनी सेना को शीघ्र मुंहतोड़ एवं माकूल जवाब दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादन, व्यापारिक तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को पूर्णतया समाप्त कर उनका बहिष्कार करने। चीनी कंपनियों के निर्माण कार्यों संबंधी ठेकों को तत्काल रद्द किया जाए। इसके अलावा प्रदेश की गन्ना भुगतान, पेट्रोल एवं डीजल की दरों में कटौती, बिजली के बिल माफ़ करने तथा कोविड-19 के मरीजों को सुचारु उपचार एवं सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में चौधरी शीशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, प्रमुख जिला महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, जिला महासचिव उम्मेद अली, नाजिम चौधरी, जिला महामंत्री विनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष युवजन जनसभा सुनील चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह तथा पिंटू राणा शामिल रहे।