फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाबूगढ़ नगर पंचायत में तीन नामित सभासदों को दिलायी शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाबूगढ़ नगर पंचायत में नामित सभासदों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ नगर पंचायत में चेयरमैन जगवीर सिंह ने सोमवार को तीन नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। यहां सदस्यों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों से सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की।
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक क्षेत्र का विकास हो रहा है। नगर पंचायत, नगर पालिकाओं के वार्डों में रोजाना नए कार्य किए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ शहरों की स्थिति सुधर रही है, बल्कि लोगों को रोजगार भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान करना है। इसी को ध्यान में रखकर विकास की योजनाएं बनायी जा रही हैं।
बाबूगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन जगवीर सिंह ने तीन नामित सभासद ओमवीर प्रधान, कपिल पाल, राधेलाल सिंहल को शपथ दिलायी। इस दौरान नवनियुक्त सभासदों ने ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से विकास कार्य कराने की बात कही। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नमिता चौधरी ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डा. विकास अग्रवाल, प्रिंस पंडित, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed