{"_id":"5e9c80d18ebc3e6fd1002b9e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd197664148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घरों के बाहर बेेखौफ घूम रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घरों के बाहर बेेखौफ घूम रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घरों के बाहर बेेखौफ घूम रहे लोग
हापुड़। जिले में अभी तक 16 लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद भी लोगों में कोरोना का डर नहीं है। लोग मानने को तैयार नहीं हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
जिले में कोरोना को लेकर हालात सही नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी सूची में भी हापुड़ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और शासन ने यहां हो रहे रोकथाम के प्रयासों को असंतोषजनक बनाया है। इस स्थिति को देखते हुए सड़कों पर पुलिस सख्ती दिखा रही है। रविवार को भी पुलिस ने खूब सख्ती दिखाते हुए लोगों के वाहनों के चालान भी काटे, लेकिन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। लोग मोहल्लों में जमघट लगाएं और घरों से बाहर घूम रहे हैं। ऐसी स्थिति में आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। एएसपी सर्वेश कुमार का मिश्रा का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से लॉकडाउन का पालन कराने के पूरे प्रयास कर रही है। जो भी नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।