फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर डाकघर से पाएं पैसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर डाकघर से निकालें धनराशि
विज्ञापन

हापुड़। पोस्टमास्टर अरुण मोहन ने बताया कि डाक विभाग की महत्वपूर्ण सेवा शुरू हुई है, इसमें किसी भी बैंक के ग्राहक सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर देश के किसी भी डाकघर से धनराशि निकाल सकते हैं। कई बार एटीएम न होने के कारण लोग परेशानी में फंस जाते हैं। डाक विभाग ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
पोस्टमास्टर अरुण मोहन शुक्रवार को सिंभावली के किसान पीजी कॉलेज में आयोजित शिविर में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का नेटवर्क शहर से लेकर देहात अंचल तक फैला है। प्राचीन काल से ही लोग डाक सेवा पर विश्वास करते हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग अब पहले से कहीं अधिक हाईटेक हो गया है। जहां इंडियन पोस्ट पैमेंट बैंक के जरिए ग्राहक घर बैठे भुगतान पा सकते हैं, वहीं डाक विभाग की नई सेवा के तहत सिर्फ एक आधार कार्ड से भुगतान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त सेवा के तहत यदि किसी उपभोक्ता का खाता किसी भी बैंक में है और इमरजेंसी होने पर उसके पास एटीएम आदि नहीं है तो वह डाकघर आकर सिर्फ आधार कार्ड दिखा, वहां से उसे पैसा मिल सकता है। अभय सिंह ने शिक्षकों को विभिन्न बचत योजनाओं, बचत खातों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed