फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फौजी ने विवाहिता को पीटा, दस्तावेज किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फौजी ने विवाहिता को पीटा, दस्तावेज किए चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ निवासी एक विवाहिता ने फौजी पति पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और उसके दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बाबूगढ़ के वर्मा कॉलोनी निवासी रीना ने बताया कि उसका पति सेना में नौकरी करता है और फिलहाल छुट्टी पर घर आया हुआ है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उससे मारपीट करता है। घर खर्चे के लिए रुपये मांगने पर भी उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने दो बच्चों के भरण पोषण के लिए नौकरी न कर ले, इसके लिए उसने उसके दस्तावेज भी चोरी कर लिए हैं। जिससे वह दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। उसने बताया कि वह मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गयी, लेकिन पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

---
आजमपुर मामले में रिपोर्ट दर्ज
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में मायके में रह रही विवाहिता सीमा को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने पति जोगेंद्र, पप्पू, मोगली, देवेंद्र, विकास और रेनू के ख्रिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed