फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

निर्माण कार्यो पर रोक हटने से अब सरकारी विभागों के रूके कार्य होंगे पूरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटी, तेजी से होगा जिले का विकास
विज्ञापन

हापुड़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण की समस्या के बाद एनजीटी ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। अब निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटने से सरकारी मशीनरी के रुके करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी। इससे शहर में विकास में भी तेजी आएगी। वहीं पालिका के भी पुराने नौ निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।
दिवाली के बाद से एनसीआर में धुंध जैसी समस्या से निजात पाने के लिये निर्माण कार्यों पर रोक लग गई थी। इससे हापुड़ जनपद में भी करोड़ों की लागत के दर्जनों निर्माण कार्य कराने प्रभावित हो रहे थे। अब शासन स्तर से निर्माण कार्य कराने पर लगी रोक को हटा दिया गया है। इससे अब हापुड़ जनपद में भी मंगलवार को निर्माण कार्य कराने शुरू हो गये। सरकारी विभागों के रुके निर्माण कार्य कराने की प्रक्रिया को फिर से रफ्तार मिल गई।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा भी विकास कार्य कराये जा सकेंगे। सभी वार्डों में अधूरे पड़े निर्माण कार्य को कराने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। पालिका ने सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य कराने फिर से शुरू कर दिये। इससे अब पालिका पुराने नौ काम जल्द ही पूरे हो सकेंगे। आने वाले कुछ माह में ही शहरी क्षेत्र के अंतिम चरण में पड़े कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में गढ़ रोड पर डिवाइडर सुंदरीकरण, नाला निर्माण आदि कार्य सहित कई कार्य अधर में पड़े हुए हैं। सभी कार्य लगभग अंतिम चरण में हैं। नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि अब निर्माण कार्यों पर रोक हटा दी गई है। इससे शहर में अधर में पड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।
हापुड़ में ये कार्य होने हैं पूरे
18 शौचालयों का निर्माण, सड़कों का पेेंच वर्क, गढ़ रोड डिवाइडर निर्माण, गोशाला निर्माण, डंपिंग ग्राउंड में खड़ंजा निर्माण, मेरठ व गढ़ रोड पर नाला निर्माण, पंप हाउसों का निर्माण
- सुबह छह से शाम छह बजे तक ही होंगे कार्य
फिलहाल रोक हटने से निर्माण कार्यों को कराए जाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि निर्माण कार्य को केवल सुबह छह से शाम छह बजे तक ही करा सकेंगे। निर्धारित समय के अलावा कार्य कराने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रदूषण विभाग नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

कोट-
एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि पिछले दिनों धुंध की बढ़ती समस्या को लेकर निर्माण कार्यों पर लगी रोक शासन स्तर से हट गई है। रोक हटने से निर्माण कार्य को कराया जा सकेगा। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में ही कराये जा सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद कार्य कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed