फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अपराजिता - हैदराबाद की घटना से सबक लें महिलाएं, बने सशक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता के कार्यक्रम में भाग लेते महिलाएं। - फोटो : HAPUR
अपराजिता - हैदराबाद की घटना से सबक लें महिलाएं, बने सशक्त
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माईल कार्यक्रम में महिलाओं ने हैदराबाद की घटना का कड़ा विरोध कर इस घटना से सबक लेकर महिलाओं से सशक्त बनने की अपील की। बेटियों को आत्मसुरक्षा के गुण सिखने व बेटों को अच्छे संस्कार देने की भी मुहिम चलाने की बात कही।
हैदराबाद में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या से पूरे देश में रोष व्याप्त है। हत्यारोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठाई जा रही है। इसी क्रम में आर्य समाज मंदिर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माईल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची महिलाओं ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया और हत्यारोपियों को जमकर कोसा। साथ ही सरकार से इन आरोपियों को जनता के हवाले करने की भी बात कही।
विज्ञापन

डॉ.पूनम ग्रोवर ने कहा कि लड़कियों के उत्पीड़न सहने की कमजोरी ही उन्हें मुश्किल में डालती है। बेटियों को आत्मरक्षा के गुण सीखने चाहिए। उत्पीड़न के खिलाफ जमकर आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना आर्या ने कहा कि बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई हैदराबाद जैसी घटनाओं को दोहरा न सके।
रितू अग्रवाल ने कहा कि विद्यालयों में अनिवार्य नैतिक शिक्षा की व्यवस्था की जाए। ताकि बच्चों को अच्छे संस्कार मिल सके और वह बेटियों की भी इज्जत करें।
पुष्पा आर्या ने कहा कि टीवी पर विज्ञापनों में अश्लीलता परोसनी बंद करें। इस तरह के विज्ञापन भी महिलाओं के उत्पीड़न का कारण बन रहे हैं। शासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
ऊषा मित्तल ने कहा कि बेटियों को हमें कम नहीं आकना चाहिए। उन्हें पढ़ाई के साथ ही आत्मरक्षा के गुण सिखाएं, ताकि समय आने पर वह दुश्मनों का साहस से सामना कर सकें।
मुशर्रफ चौधरी ने कहा कि बेटियां प्रत्येक बात अपने अभिभावकों से अवश्य साझा करें। उत्पीड़न को किसी भी सूरत में न सहें। सशक्त बनें और दूसरों को भी सशक्त बनाएं।

प्रीति त्यागी ने कहा कि नारी जब अपने निर्णय स्वयं लेने शुरू कर देगी। वास्तव में तभी वह सशक्त हो सकेगी। सशक्तिकरण ही महिलाओं की ताकत है।
हेमलता गर्ग ने कहा कि हैदराबाद में महिला चिकित्सक की हत्या ने नारियों को हिलाकर रख दिया है। आखिर क्यों महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। समाज की सोच भी बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed