{"_id":"5dc9aa438ebc3e5b1a54e6d1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1881293181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में लगा जाम
हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेले में पूर्णिमा स्नान और दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गढ़ की ओर रवाना होने से हाईवे पर जाम के हालात रहे। शहर के अलावा बाबूगढ़ में लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। इसके अलावा स्नान और दीपदान के लिए श्रद्धालुओं को वाहन न मिलने के कारण भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु घंटों तक वाहनों का इंतजार करते नजर आए।
गढ़ गंगा कार्तिक मेले में मुख्य स्नान मंगलवार को है। जबकि सोमवार शाम को दीपदान किया गया। इस दौरान दोपहर बाद से ही गढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों से श्रद्धालु गढ़ की ओर रवाना होने लगे। जिसके कारण हाईवे पर जगह जगह जाम लग गया। हापुड़ में भी शाम के समय जाम जैसे हालात रहे। इस दौरान लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। मेरठ तिराहा व तहसील चौपले पर शाम के समय वाहन रेंगते रहे। उधर, दूसरी ओर बसों आदि से गढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी से जूझना पड़ा। श्रद्धालुओं बस और दूसरे वाहनों के इंतजार में घंटों तक वाहनों का इंतजार करते रहे। इस दौरान डग्गामार वाहनों और थ्री-व्हीलरों की चांदी रही। चालकों ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूला।