{"_id":"5daa00bb8ebc3e01346cdeb1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1867307127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर
हापुड़। बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में स्याना जा रहे दंपति व उनके पुत्र को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
ब्रजघाट निवासी दिनेश पुत्र बिट्टू उसकी पत्नी बिजेंद्री व पुत्र अर्जुन बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में बुलंदशहर जिले के स्याना जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक से बनखंडा नहर के पास पहुंचे तो सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी गयी। फिलहाल घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।
दो मजदूरों में मारपीट
हापुड़। कुचेसर चौपला स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। एक पक्ष ने थाने में पहुंचकर दूसरे आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।