फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नोडल अधिकारियों ने की महिला उत्थान संबंधी योजनाओं की समीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नोडल अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, की बैठक
विज्ञापन

हापुड़। जिले में महिला उत्थान के कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा और स्थलीय जांच के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने शुक्रवार को ग्राम कस्तला कासमाबाद स्थित स्कूल, जैन कन्या इंटर कॉलेज व वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन जिले की नोडल अधिकारी/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण एवं प्रबंध निदेशक एनएमआरसी रितु महेश्वरी ने निरीक्षण की शुरूआत ग्राम कस्तला कासमाबाद स्थित स्कूल से की। उन्होंने जैन कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि बड़े होकर आप क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने शिक्षिका से व्यवसायिक शिक्षा के लिए कहा कि छात्राओं को खाद्य प्रसंस्करण एवं ड्रेस डिजाइनिंग को लेकर भी जानकारी दी जाए। साथ ही उनके भविष्य को देखते हुए कौशल विकास में प्रगति लाई जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में बेहतर साफ. सफाई व इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था के संबंध में कहा।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर पर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए गए कि वन स्टॉप सेंटर में स्थापित पुलिस चौकी को स्थानांतरण कराया जाए। निरीक्षण में उपस्थित उप जिलाधिकारी सुनीता कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर पर प्राप्त हुई कुछ कॉल्स का भी सत्यापन किया गया। उन्होंने डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा, उप जिलाधिकारी हापुड सत्यप्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, लीगल प्रोबेशन अधिकारी निशा रावत, सेवायोजन अधिकारी वंदना सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों को किया निर्देशित
- निरीक्षण के बाद शाम के समय नोडल अधिकारी द्वारा विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल का 12 हजार का लक्ष्य है यह योजना स्कूलों, कॉलेजों चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित की जा रही है। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि इस योजना के लिए माइक्रो प्लान जारी कर आशा व एएनएम को सक्रिय किया जाए। उनके द्वारा डोर टू डोर सर्वे कराया जाए तथा इस योजना के प्रचार प्रसार के लिए विकासखंड स्तर पर कैंप भी आयोजित कराए जाएं। उन्होंने पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत भवनों में इस योजना के लिए वॉल पेंटिंग कराकर प्रचार प्रसार कराया जाए। पुलिस विभाग की तरफ से भी इस योजना की मॉनिटरिंग कराई जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पेंशन के लिए वृहद स्तर पर कैंप आयोजित कराए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी की कार्रवाई डिप्टी सीएमओ व उपजिलाधिकारी के साथ मिलकर कराई जाए।
नोडल अधिकारी द्वारा जीएमडीआईसी को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं के आवेदनों को प्रमोट कराया जाए तथा अपनी इंडस्ट्रीज में उन्हें रोजगार दिलाए जाने का भी प्रयास करें। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के बारे में भी जानकारी ली।

नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी ने कड़े निर्देश दिए कि समस्त सरकारी कार्यालयों में महिला शौचालय की अलग से व्यवस्था कराई जाए तथा महिला इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं हेतु शौचालय निर्मित करवाए जाएं। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed