{"_id":"5daa013d8ebc3e013149a457","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd186721063","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए जागरूकता जरूरी: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए जागरूकता जरूरी: सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए जागरूकता जरूरी : सांसद
हापुड़। भाजपाईयों ने शुक्रवार को गांधी संपर्क यात्रा के दौरान देहात मंडल में पदयात्रा निकाली। यात्रा असौड़ा गांव स्थित हितकारी फार्म हाउस से होती हुई विभिन्न गांवों में होती हुई श्यामपुर गांव में समाप्त हुई। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल व जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव धनौरा गांव स्थित कान्हा फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर चलकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। स्वच्छ भारत के लिए गांधी जयंती से पूरे देश में गांधी संपर्क पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करने का कार्य किया है। इसके लिए लोगों को स्वयं जागरूक होने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल होने से सड़कों पर गंदगी पसरती है। नाली में पॉलीथिन आने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जबकि पॉलीथिन नहीं गलने के कारण ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने सिंगल यूज पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि कार्यकर्ता पहले स्वयं स्वच्छता का ध्यान रखें। इसके बाद लोगों को जागरूक करें। अगर सड़क पर कोई कचरा व पॉलीथिन का इस्तेमाल करता है, तो उसे तुरंत ही जागरूक करने का काम करें। उसके इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें। पदयात्रा असौड़ा से होते हुए दौयमी, धनौरा व ददायरा होते हुए श्यामपुर गांव पहुंची। पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने श्यामपुर गांव में महाराज की कुटी पर भी माथा टेका।
विज्ञापन
यात्रा का संयोजन दुष्यंत त्यागी, राकेश त्यागी, संचालन प्रवीन सेठी ने किया। इस मौके पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, अशोक पाल, मुनेश त्यागी, दिनेश त्यागी, राजीव अग्रवाल,, सचिन गुप्ता, पवन सैनी, सचिन त्यागी, मोहन सिंह, अमित शर्मा, भीष्म त्यागी, संजीव त्यागी, पवन गर्ग, श्यामेन्द्र त्यागी, पंकज, अशोक बबली, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन --
ग्राम धनौरा में भाजपाईयों द्वारा शारीरिक जांच व औषधियों के वितरण के कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मलेरिया की 48 जांच की गईं। इसमें शुगर की जांच 95, रक्तचाप की 302 जांच हुई। मरीजों को दवाईयों का वितरण, श्रम विभाग में 50 पंजीकरण व वृद्धा पेंशन के 50 फार्म भरने का लाभ लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान शिविर में लोगों की भीड़ लगी रही।