फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डेंगू का तांडव,सात नए मारीज मिलने से विभाग में हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डेंगू के सात नए मरीज मिले, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डेंगू के सात और नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी लैब ने सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। यह संख्या अब बढ़कर 25 पहुंच गई है। सीएमओ ने डेंगू नियंत्रक टीम को तलब कर, कड़े निर्देश दिए हैं, संदिग्धों के सैंपलों की जांच कराने की भी बात कही है।
मौसम में जैसे जैसे बदलाव हो रहा है वैसे ही डेंगू का भी असर दिखने लगा है। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शुरूआत में डेंगू का प्रकोप कम देखने को मिला था। इसके चलते अधिकारी संतोष महसूस कर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे इसका असर दिखने लगा है। आलम यह है कि जिले से जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में सरकारी लैब ने सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर दी है। पिछले एक माह से डेंगू के मरीज मिलने शुरू हुए हैं। हालांकि जिले में डेंगू की जांच के लिए सरकारी लैब में कोई सुविधा नहीं है। निजी लैब से जांच कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जांच कराई जाती है। इसके बाद ही डेगूं की पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से मरीजों में दहशत है।
डेंगू के लक्षण
* ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना।
* सिर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
* आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, गले में हल्का दर्द होना।
* बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना।
* चेहरे, गर्दन, छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज होना।
ऐसे करें बचाव
* घर-ऑफिस के पास पानी जमा न होने दें।
* रूम कूलर, फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में एक बार अवश्य निकालना।
* डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, टंकी को अच्छी तरह बंद कर रखें।
* खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें।
डेंगू का साल दर साल प्रकोप-
वर्ष मरीजों की संख्या
2017 107
2018 61
2019 25 (अभी तक)
-अधिकारी कहिन-
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि डेंगू को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिन मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। विभाग की टीम उनकी देखरेख कर रही है। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed