फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तपेदिक के बढ़ते मरीजों पर सीएमओ ने अधिकारियों को किया तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टीबी के बढ़ते मरीजों पर सीएमओ ने अधिकारियों को किया तलब
विज्ञापन

हापुड़। जिले में टीबी के बढ़ते मरीजों की संख्या पर सीएमओ ने जांच टीम को तलब कर सर्तकता बरतने के आदेश दिए हैं। आठ दिन में सघन टीबी खोज अभियान के तहत 14 नए मरीजों में टीबी की पुष्टि की जा चुकी है। शुक्रवार को भी टीम के निरीक्षण में 108 लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं, जिनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
केंद्र सरकार की मंशा देश को टीबी मुक्त करना है। इसी क्रम में दस दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 58 टीम घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को 8 दिन में टीबी के 14 नए मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभाग की 58 टीमों ने सीएमओ डा.रेखा शर्मा के नेतृत्व में 2563 घरों में अभियान चलाकर 14,357 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस जांच में 108 लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। यह रोग एक से दूसरे में तेजी से फैलता है। 14 नए मरीज मिलने से आशंका है कि और भी बहुत से मरीज टीबी से पॉजीटिव मिल सकते हैं। मामले की गंभीरता पर सीएमओ ने अधिकारियों को तलब किया और अभियान संबंधी रिपोर्ट का अवलोकन भी किया है। सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एक भी संदिग्ध मरीज को बिना सैंपल लिए न छोड़ा जाए। संदिग्धों के सैंपल की जांच सीबी नॉट मशीन पर कराकर, पॉजीटिव मिलने पर बेहतर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा.रेखा शर्मा ने कहा कि सघन टीबी खोज अभियान के तहत अभी दो दिन और भी घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। टीबी मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed