{"_id":"5d98e08e8ebc3e017941f880","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1858535143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंटों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंटों पर मारे छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंटों पर मारे छापे
हापुड़। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न होने पाए इसके लिए डीएम के आदेशों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार रात और शनिवार को भी टीम द्वारा रेस्टोरेंटों पर छापामार कार्रवाई की गई। अभिहीत अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि टीम द्वारा शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित चेतन फैमिली रेस्टोरेंट एंड होटल, एसके होटल एवं रेस्टोरेंट तथा गोपाल जी कैंटीन के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने यहां से पनीर की सब्जी, सॉस व तैयार दाल के तीन सर्विलांस नमूने लिए।
शनिवार को टीम द्वारा नगर स्थित चंडी मंदिर रोड स्थित टेकचंद किराना स्टोर पर कार्रवाई कर छुहारे का एक नमूना और मखाने का एक सहित दो नमूने लेकर जांच को राजकीय लैब लखनऊ भेजे गए। टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।