{"_id":"5d8fa3478ebc3e93bf3bc413","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1853383117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर से गुजरेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर से गुजरेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर से होकर गुजरेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी सौगात
हापुड़। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले की सीमा से होकर गुजरने वाली बसें शहर के अंदर से होकर निकलेंगी। एआरएम ने चालक व परिचालकों की काउंसलिंग कर, इस आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हापुड़ से हजारों की संख्या में लोग जॉब आदि करने के लिए गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा जाते हैं। वापस लौटते समय यात्रियों की शिकायत रहती है कि बस चालक उन्हें बाईपास पर उतारकर चले जाते हैं, शहर के अंदर से बसों को नहीं निकाला जाता। ऐसे में रात के समय बाईपास से सवारियां न मिलने के कारण लोगों को घर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की गंभीरता पर एआरएम ने चालक और परिचालकों की काउंसलिंग कर, उन्हें बसें शहर के अंदर से ही होकर निकालने के निर्देश दिए।
रात के समय बाईपास पर औचक चेकिंग होगी, जिसमें ऐसे बस चालकों पर नजर रखी जाएगी, जो बसों को शहर के अंदर से होकर नहीं निकालते। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी। बहरहाल, अफसरों के इस प्रयास से हजारों यात्रियों को बड़ी सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि चालक और परिचालकों की काउंसलिंग कर उन्हें निर्देशित कर दिया गया है। आदेशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।