फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैठक में उपेक्षा पर आईआईए के दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उपेक्षा से आहत आईआईए के दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

हापुड़। आईआईए के पूर्व चेयरमैन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता व तीन बार से कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। दोनों पदाधिकारियों ने एसोसिएशन में धीरखेड़ा के उद्यमियों द्वारा हापुड़ के उद्यमियों की उपेक्षा करने व उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। दोनों ने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। वहीं एसोसिएशन से अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफे देने की चर्चा से हड़कंप मच गया है।
आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) उद्यमियों का एक बड़ा संगठन है। राष्ट्रीय स्तर पर बनी इस एसोसिएशन के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण होता है। जिला स्तर पर भी एसोसिएशन बनी हुई है। इसी एसोसिएशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमन गुप्ता वर्ष 2016 में आईआईए के चेयरमैन चुने गए थे। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी स्थान मिला। हापुड़ के लिए औद्योगिक एरिया, सुरक्षा, एनओसी में पारदर्शिता की भी वह जोरशोर से मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आईआईए के तीन बार से कोषाध्यक्ष चुने जा रहे सचिन अग्रवाल भी संस्था के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने भी उद्यमियों की समस्याओं को जोरशोर से उठाने का कार्य किया। लेकिन बीते कई बार से बैठकों में हापुड़ के उद्यमी पदाधिकारियों की उपेक्षा किए जाने से अपना संयम खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को हापुड़ के एक रिजेंसी में हापुड़-धीरखेड़ा चैप्टर की बैठक आयोजित की गई, इसमें उन्हें सम्मान जनक स्थान पर भी नहीं बैठाया गया और न ही उनकी समस्याओं को सुना गया। ऐसे में सालों से एसोसिएशन के लिए काम करने के बावजूद उनके साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है।
दोनों पदाधिकारियों ने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। चर्चा है कि एसोसिएशन के कई अन्य पदाधिकारी भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। जिसके बाद से हाईकमान में हड़कंप मच गया है।

वहीं आईआईए के चेप्टर चेयरमैन प्रमोद गोयल का कहना है कि दोनों ही पदाधिकारी उनके लिए सम्मानित हैं। अमन गुप्ता बैठक शुरू होने से पहले ही चले गए थे, जबकि कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के लिए डायस पर यथोचित स्थान था, लेकिन मुख्य अतिथि के आने की वजह से वह स्थान उन्हें दे दिया गया। उपेक्षा के जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed