फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हापुड़ पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री संदीप सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नए भारत बनाने की मुहिम में जुड़ रहा देश : संदीप सिंह
विज्ञापन

हापुड़। जिले के प्रभारी व राज्य शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए भारत बनाने की मुहिम से भाजपा ही नहीं बल्कि पूरा देश जुड़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने आम जनता से जुड़ी योजनाओं पर पहले काम किया, इसके बाद उन्हें लागू किया गया। इससे पहले उन्होंने हवन कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की और वृद्धों और बच्चों को फल वितरित किए।
प्रभारी मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र दो दिन के प्रवास के लिए मंगलवार को हापुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने नगर के रेलवे रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री के सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में भाजपाईयों ने करीब 100 यूनिट का रक्तदान किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री दिल्ली रोड स्थित राम स्वरूप इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को स्वच्छता व सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को आगे आकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना होगा। कहा कि पिछले 100 दिनों में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लेकर देशहित के कार्य किए हैं। इसमें यातायात नियमों को तोडने पर अधिक जुर्माने का प्रावधान बेहतर कदम है। जिससे सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुस्लिम बहनों के हितों में तीन तलाक बिल पास कर बेहतर कदम उठाया है। इसका फायदा मुस्लिम बहनों को मिलना शुरू भी हो गया है। उन्होंने भाजपाईयों से सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को सर्व व्यापी अभियान बनाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने फल भी वितरित किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व विद्यालय के प्रबंधक सुयश वशिष्ठ, नत्थन सिंह, महेंद्र सिंह त्यागी, रामनाथ त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक ली। मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, जिंप अध्यक्ष अमृता कुमार, विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक कमल मलिक, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, महामंत्री प्रमोद जिंदल, विनीत दीवान, उमेश राणा, डा शिवकुमार, कपिल एसएम, पुनित गोयल, सभासद योगेन्द्र पंडित, पवन त्यागी, सूर्यश वशिष्ठ, प्रवीन सेठी, जयप्रकाश, जयभगवान शर्मा, राकेश त्यागी, विकास त्यागी, सुनील सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed