फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। शाम को घर पहुंचे परिवार के लोगों को चोरी के बारे में पता चला। शुक्रवार को मामले की तहरीर थाने में दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव शाहपुर जट्ट में शेरू सिंह का परिवार रहता है। शेरू सिंह के तीन पुत्र बबलू, सुनील और प्रवीण कुमार रहते हैं। प्रवीण यूपी पुलिस में सिपाही है और हरदोई में उसकी पोस्टिंग हैं। बृहस्पतिवार को बबलू और सुनील हापुड़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए आए थे। घर पर बबलू की पत्नी नीतू और सुनील की पत्नी मोनिका मौजूद थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे मोनिका ऊपरी मंजिल पर अपनी अलमारी का ताला लगाकर दवाई लेने हापुड़ चली गई। जबकि निचले हिस्से में रहने वाली उसकी जेठानी नीतू मेन गेट बंद करके घेर में चली गई। रात करीब आठ बजे सुनील अपनी पत्नी के साथ वापस लौटा तो ऊपरी मंजिल पर अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान बिखरा देखकर दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठी, एक गले का सेट, दो सोने की चैन, सोने की बाली, सोने की नथ, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पाजेब और 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed