{"_id":"5d34b9d18ebc3e6ca72d526d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1807344139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ शिविरों के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ शिविरों के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ शिविरों के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले शिविरों में बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम से अस्थाई कनेक्शन लेना होगा। बिना कनेक्शन लिए बिजली जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल निगम कार्यालय में एक शिविर के लिए ही अनुमति ली गई है।
कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में बड़े स्तर पर शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों में शिवभक्तों के रुकने, आराम करने के लिए कूलर, पंखा, लाइट आदि की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में बिजली की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। बिजली निगम के अफसरों ने शिविर में बिजली का प्रयोग करने के लिए अस्थाई कनेक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। बिना कनेक्शन लिए बिजली जलाने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
कोट
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि फिलहाल एक शिविर में विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन आया है। बिना अस्थाई कनेक्शन के शिविरों में लाइट नहीं लगायी जा सकेगी। संचालक जल्द आवेदन कर कनेक्शन लें।