फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जर्जर मार्ग के विरोध में भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जर्जर मार्ग के विरोध में भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड से दोयमी, धनौरा होते हुए किठौर रोड पर मिलने वाले जर्जर मार्ग के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस मार्ग से सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ लेकर भी गुजरते हैं। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा, ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।
अखिल भारतीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष शिवराज त्यागी ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड होते हुए दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग किठोर रोड तक जाता है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण यह मार्ग जर्जर अवस्था में है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बड़ी संख्या में शिवभक्त इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क के कारण शिव भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह हाल तब है जब इस मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत किया गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में धर्मपाल त्यागी, भागीरथ प्रसाद शर्मा, रामऔतार शर्मा, विजयपाल, राकेश कुमार गर्ग, सत्यपाल सिंह, राकेश गुप्ता, नरेश त्यागी, नवनीत शर्मा, मुदित शर्मा, विकास गर्ग, जनेश्वर दयाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed