{"_id":"5d3367888ebc3e6cb56842c2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180665049","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दो युवकों से 7.40 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार दो युवकों से 7.40 लाख बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार दो युवकों से 7.40 लाख बरामद
हापुड़। बुलंदशहर से हापुड़ आ रही एक कार से हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 7.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कार से दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गयी है।
हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर शनिवार शाम बुलंदशहर रोड पर मोड़ी पिकैट के पास वाहनों की जांच रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बुलंदशहर की ओर से आ रही एक सैंट्रो कार को रोक लिया। कार में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर कार से एक थैले में 7.40 लाख रुपये बरामद हुए। रुपयों के बारे में पूछने पर युवक कोई संतुष्ट उत्तर नहीं दे पाये। इनके पास सादे कागज पर लिखा कच्चा बिल था। युवकों ने बताया कि रकम को एक फैक्ट्री लेकर आये थे और उसे हापुड़ लेकर जा रहे थे। रकम से संबंधित धनराशि न दिखाये जाने और संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने दोनों युवकों शहजाद निवासी आवास विकास बुलंदशहर और अरसद निवासी पुरानी चंगी हापुड़ को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दी है, जो मामले की जांच कर रहे हैं।