{"_id":"5d3366f08ebc3e6d1c21517e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1806640114","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में शनिवार सुबह खेत पर टहलने गए किसान को तेंदुआ दिखाई दिया। घबराये किसान ने गांव आकर दूसरे लोगों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान की छानबीन की। उधर, तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गांव श्यामपुर निवासी किसान नरेंद्र सहवाग शनिवार सुबह खेत पर टहलने के लिए निकले थे। खेतों पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ चकरोड पर आराम कर रहा था। तेंदुए को देखकर किसान घबरा गया। उधर, तेंदुआ भी उन्हें देखकर धीरे धीरे कदमों से टहलता हुआ खेतों में गुम हो गया। किसान उल्टे पांव गांव लौटा और दूसरे ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर मामले से अवगत कराया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पंजों की जांच की, लेकिन पंजे के निशान नहीं मिले।
वन अधीक्षक प्रताप सिंह सैनी ने बताया कि सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन कुछ नहीं मिला। रविवार को एक बार फिर टीम को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कभी कभी ग्रामीण जंगली बिल्ली को भी तेंदुआ समझ लेते हैं।