{"_id":"5d335dbe8ebc3e6cca5d8bfe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1806616147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर रास्ता न बनाने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर रास्ता न बनाने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास पर रास्ता न बनाने से भड़के ग्रामीण
हापुड़। ददायरा रेलवे फाटक के ऊपर से बनाए जा रहे बाईपास पर रास्ता न बनाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को भाकियू के नेतृत्व में पंचायत की। ग्रामीणों ने रास्ता बनाने के लिए प्रशासन को 24 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में उनकी मांग पूरी न होने पर बाईपास निर्माण का कार्य रुकवा देने व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि ददायरा रेलवे फाटक के पास जिस मार्ग के ऊपर से बाईपास बनाया जा रहा है, उस बाईपास से जरौठी, ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, मुरादपुर, धनौरा, वझीलपुर, खडख़ड़ी, असरा, गोहरा, मुदाफरा आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
बीते दिनों बाईपास पर उतार चढ़ाव के लिए रास्ते की व्यवस्था को लेकर दो दिन तक बाईपास का कार्य रुकवा कर, जोरदार आंदोलन किया गया था। तत्कालीन एसडीओ और पीडी ने ग्रामीणों के लिए रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष भगत सिंह ने बताया कि इन दिनों तेजी से बाईपास निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन ग्रामीणों के बाईपास पर उतार चढ़ाव के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया जा रहा है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 जुलाई को वह बाईपास का काम रुकवा देंगे और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
पंचायत में दिनेश त्यागी, सुनील कुमार, भगत सिंह, उदयवीर मुखिया, बबली त्यागी, सुखवीर सिंह, परमजीत, हरदीन, बब्लू आदि मौजूद रहे।