{"_id":"5d320fd28ebc3e6ce47b1b7f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180595871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने भेजा 1.28 अरब का बिल, अब दफ्तर के चक्कर काट रहा शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने भेजा 1.28 अरब का बिल, अब दफ्तर के चक्कर काट रहा शख्स
Sun, 21 Jul 2019 05:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
उड़ गए होश...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला चमरी निवासी एक व्यक्ति को बिजली निगम की ओर से दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन का 1.28 अरब रुपये का बिल भेज दिया गया है। इस बिल के मिलने के बाद से उपभोक्ता के पेरों तले जमीन खिसक गई है। बिल ठीक कराने के लिए उसे निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि इसे अधिकारी तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम का गड़बड़ झाला किसी से छिपा नहीं है। लेजरों में हेरफेर व फर्जी बिल रसीदों के चलते नलकूप उपभोक्ताओं के पास आज भी लाखों के बकाए के बिल पहुंच रहे हैं। जिसके कारण आए दिन किसानों का हंगामा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन अब घरेलू उपभोक्ताओं के यहां भी गलत बिल भेजे जा रहे हैं। अब इसे लापरवाही कहें या तकनीकी खामी, एक उपभोक्ता को हजारों या लाखों में नहीं बल्कि एक अरब 28 करोड़ का बिल भेज दिया गया।
मोहल्ला चमरी निवासी समीम के घर पर केवल दो किलोवाट का कनेक्शन है। लेकिन मीटर रीडर ने उसे एक अरब अट्ठाईस करोड़ रुपये का बिल जारी कर दिया। इतनी अधिक रकम के बिल को देते समय मीटर रीडर ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि इतना अधिक बिल आखिर आ कैसे जाऐगा। बिल देखते ही उसके होश उड़ गए।
आनन फानन में वह निगम के अधिकारियों के पास पहुंचा तो किसी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते वह विभाग के चक्कर लगा रहा है। समीम का कहना है कि बामुश्किल उसके घर का बिल 700 या 800 रुपये तक आता है।
लेकिन इतना अधिक बिल देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कई दिन से बिल ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक किसी ने इसे ठीक नहीं किया है।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते इतनी अधिक राशि का बिल आ गया होगा। मामला उनके संज्ञान में आ गया है। किस मीटर रीडर ने बिल निकाला है तथा बिल निकालने के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी भी जांच कराई जाएगी तथा बिल को संशोधित करा दिया जाएगा।