फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब शिवभक्त हरिद्वार के लिए बुक करें रोडवेज की बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हरिद्वार के लिए ऑनलाइन बुक करें रोडवेज बस
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज ने शिवभक्तों के लिए बस बुक योजना शुरू की है। 52 शिवभक्तों का जत्था इस योजना के तहत बस बुक कर, मन चाहे स्थान पर बुला सकते हैं। ऐसे में उन्हें भीड़ के कारण सफर में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। हापुड़ रोडवेज बस अड्डे में ऑनलाइन बुकिंग के लिए काउंटर की भी व्यवस्था की गई है।
कावंड़ यात्रा पर शिवभक्तों को सफर में परेशानी न हो, इसके लिए 21 जुलाई से हरिद्वार मार्ग पर संचालन के लिए हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने 50 बसों को रिजर्व कर दिया है। गांवों से एक ही बार में दर्जनों शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार आदि के लिए निकलता है।
विज्ञापन

लेकिन गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें पहले हापुड़ के रोडवेज बस अड्डे तक आना पड़ता है। इसके बाद बस में भीड़ अधिक होने के कारण वह सभी एक साथ नहीं जा पाते। ऐसे में उन्हें हरिद्वार पहुंचने पर एक दूसरे को ढूंढने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने को हापुड़ डिपो के अफसरों ने बस बुक सुविधा को लागू कर दिया है। इस योजना के तहत 52 शिवभक्त मिलकर रोडवेज की एक बस को बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद बस को मन चाहे स्थान पर बुलाकर उसमें सवार हो सकते हैं। ऐसे में न तो उन्हें भीड़ के कारण परेशानी होगी और न ही शिवभक्त एक दूसरे से बिछड़ेंगे।
-24 घंटे लागू रहेगी सुविधा-
शिवभक्तों के लिए 21 जुलाई से 24 घंटे सुविधा बहाल रहेगी। किसी भी समय वह बस को बुक करा, अपनी यात्रा सफल कर सकेंगे। इसके लिए केवल काउंटर पर जाकर बस को बुक कराया जा सकता है।
-रोडवेज बस अड्डे में बना काउंटर-
मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे में काउंटर बना दिया गया है। इस काउंटर पर किराए के पैसे देकर बस को बुक किया जा सकेगा। एक शिवभक्त आकर भी पूरी बस बुक कर सकता है। हालांकि 52 यात्रियों का मानक पूरा करने के बाद ही बस को बुक किया जा सकेगा। 52 से कम शिवभक्तों पर बस को बुक नहीं किया जा सकेगा।

-अधिकारी कहिन-
सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि शिवभक्तों का जत्था अपनी सुविधा के अनुसार बस को बुक करा सकता है। ऐसे में उन्हें सफर के दौरान होने वाली समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed