{"_id":"5d2e0be48ebc3e6cd3275e3c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1803779141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट ट्रिपिंग से अंधेरे में डूबा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट ट्रिपिंग से अंधेरे में डूबा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की ट्रिपिंग से अंधेरे में डूबा रेलवे स्टेशन
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को बार-बार लाइट की ट्रिपिंग होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान अंधेरा छा जाने से यात्री परेशान रहे। अंधेरे में स्टेशन पर एक-दो बुजुर्ग यात्री गिर भी गए। वहीं रेलवे के पदाधिकारियों ने लाइट ट्रिपिंग का कारण बिजलीघर से ही आपूर्ति प्रभावित होना बताया है।
सोमवार की शाम जैसे ही बारिश शुरू हुई तो स्टेशन की लाइट भी आंख मिचौली खेलने लगी। बिजली ृके बार-बार ट्रिपिंग करने से स्टेशन पर अंधेरा छा गया। चार से पांच बार लाइट कटने से स्टेशन पर खड़े यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसी दौरान हापुड़ से बुलंदशहर जा रहे एक बुजुर्ग दंपती अंधेरा होने की वजह से प्लेटफार्म संख्या दो पर गिर भी पड़े।
वेंडरों को भी हुई परेशानी
रेलवे स्टेशन पर बार-बार लाइट की ट्रिपिंग होने से जहां रेल यात्री परेशान रहे। वहीं अंधेरे से वेंडरों को भी सामान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेशन पर कागजी काम कर रहे एक टीटीई को भी नौचंदी ट्रेन में बैठकर कार्य करना पड़ा।
विज्ञापन
असामाजिक तत्व भी हुए सक्रिय
स्टेशन पर अंधेरा छा जाने से असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए। अंधेरा का फायदा उठाकर हूटिंग करने की भी आवाज सुनाई देती रही। जैसे-जैसे लाइट जाती वैसे ही हूटिंग शुरू हो जाती। ऐसा एक नहीं कई बार हुआ। हालांकि रेलवे पुलिस भी हूटिंग करने वालों को लेकर सुस्त रही।
स्टेशन पर इंटरनेट सेवा भी रही बाधित
लाइट कटने के साथ-साथ स्टेशन पर इंटरनेट व्यवस्था भी चरमरा गई। इंटरनेट सेवा बाधित रहने से रेल यात्रियों को ट्रेन स्टेटस चैक करने, पीएनआर पता करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बकौल रेल यात्रियों की मानें तो जेनरेटर से सप्लाई होने के बावजूद भी इंटरनेट सर्विस सुचारु नहीं हो सकी।
कोट-
रेलवे के एसएसई विद्युत हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शाम को बिजलीघर से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से लाइट ने बार-बार ट्रिपिंग की। हालांकि जेनरेटर चला कर बिजली की आपूर्ति कराई गई।