{"_id":"5d2e0be18ebc3e6c914aad4e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1803777161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में 97 में से 11 का कराया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में 97 में से 11 का कराया निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में 97 में से 11 शिकायतों का निस्तारण
हापुड़। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान कराने के आदेश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
मंगलवार को नगर पालिका परिसर में डीएम अदिति सिंह ने संपूर्ण सिंह की अध्यक्षता करते हुए लोगों की शिकायतों को सुना। उनके समक्ष गंदगी, जलभराव, पट्टा, विद्युत सहित 97 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। उन्होंने मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण कराया। वहीं बिजली व जल निगम के एक्सईएन को आदेश दिए कि बिजली व पानी की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। उन्होंने गौ आश्रय स्थल के नोडल अधिकारी को स्थलों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए। कहा कि समय-समय पर जाकर आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया जाए। वहां पर चारा, भूसा, पानी व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर की जाए। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट डीडीओ व डीपीआरओ को सौंपने के भी आदेश दिए। इस दौरान एसपी डा. यशवीर सिंह, सीडीओ संजय कुमार, पीडी शशिकांत त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।