{"_id":"5d2e0a6f8ebc3e6cc7689efd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1803772175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पॉइजनिंग से महिला की मौत, 6 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पॉइजनिंग से महिला की मौत, 6 बच्चे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, 6 बच्चे बीमार
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के 6 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने भी निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार कुलदीप अपनी पत्नी संतलेश और 6 बच्चों के साथ कुचेसर रोड चौपला पर समाधि के पास रहता है। कुलदीप मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार रात संतलेश ने परमल की सब्जी बनाई थी। पूरा परिवार सब्जी, रोटी खाकर रात में सो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही संतलेश और उसके बच्चों, जिनमें 14 वर्षीय नेहा, 12 वर्षीय निशू, आठ वर्षीय सोनू, सात वर्षीय पलक, डेढ़ वर्षीय वैष्णवी को उल्टी, दस्त लग गए। रातभर मां और उसके बच्चे पेट में दर्द से तड़पते रहे, संतलेश की हालत ज्यादा बिगड़ी तो कुलदीप उसे एक चिकित्सक के पास ले गया, जहां ग्लूकोज और दवा देकर महिला को वापस भेज दिया गया। लेकिन रातभर संतलेश को उल्टी और दस्त लगे रहे। शरीर में पानी की अत्यधिक कमी होने के कारण महिला की मौत हो गई।
मंगलवार सुबह बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें भी एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गंभीर हालत में बच्चों का उपचार किया जा रहा है, हालांकि चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीएचसी अधीक्षक डा. रोहित के नेतृत्व में टीम ने मृतका के घर का निरीक्षण किया। बच्चों का भी हाल चाल जाना। डा. रोहित ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण इंफेक्शन होने से महिला की मौत हुई है। बच्चे भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों की टीम को मृतका के घर भेजा गया। बच्चों की हालत पर नजर रखी जा रही है।