{"_id":"5d2e0d2a8ebc3e6cee20ad98","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180337293","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैस्ट यूपी का हरिद्वार बने ब्रजघाट-दानिश अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैस्ट यूपी का हरिद्वार बने ब्रजघाट-दानिश अली
विज्ञापन
वेस्ट यूपी का हरिद्वार बने ब्रजघाट : दानिश अली
हापुड़। अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के संासद कुंवर दानिश अली ने मंगलवार को लोकसभा में ब्रजघाट को वेस्ट यूपी को हरिद्वार बनाए जाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद हरिद्वार उत्तर प्रदेश से अलग हो गया। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर गंगा के किनारे स्थित ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किए जाने की मांग उठती रही है। उन्होंने भी लोकसभा में इस मांग को उठाते हुए अविलंब पूरा किये जाने मांग की। उल्लेखनीय है कि ब्रजघाट अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने ब्रजघाट पर निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर की जमीन एनएचएआई द्वारा अधिग्रहीत किए जाने का मामला भी उठाया। कहा कि दिल्ली से मुरादाबाद के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग -09 पर कोई ट्रामा सेंटर नहीं है, जबकि इस एनएच पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अकेले गजरौला क्षेत्र में वर्ष 2018 के दौरान सात बड़ी दुर्घटनाएं हुई, जिनमें अनेक लोगों की जान गई।
इसके बावजूद एनएचएआई ने ब्रजघाट पर निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर पर खर्च हो चुके लगभग 90 लाख रुपये और जमीन के मूल्य का भुगतान नहीं किया। परिणामस्वरूप किसी दूसरे स्थान पर ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू नहीं हो सका। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
दानिश अली का कहना है कि ब्रजघाट को वेस्ट यूपी का हरिद्वार बनाए जाने का मुद्दा वह आगे भी लोकसभा में उठाते रहेंगे। उनका मानना है कि ब्रजघाट का विकास होने पर हजारों लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।