फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसानों ने मांगों को लेेकर घेरी कलक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों ने मांगों को लेेकर घेरी कलक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सोमवार को जिलेभर के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने मुख्यमंत्री संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहीं जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला युवा अध्यक्ष प्रमेंद सिंह ढिल्लौ ने बताया कि संगठन के संयोजक वीएम सिंह 25 वर्षों से किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके प्रयासों से ही उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार को गन्ना मूल्य तय करने का अधिकार दिया था। उन्होंने ही बुलंदशहर के गन्ना किसानों को अगौता शुगर मिल से 2009 में ब्याज सहित भुगतान दिलाया था। वहीं अब किसानों को गन्ना भुगतान नहीं हो पाना प्रभावित हो रहा है। वीएम सिंह ने फरवरी 2019 में गन्ना आयुक्त के खिलाफ गन्ना भुगतान को लेकर अवमानना की याचिका दायर की। उन्होंने किसानों को कम से कम सात प्रतिशत ब्याज भुगतान कराने पर जोर दिया है। वहीं उन्होंने पेराई सत्र 2011-12 का 15 फीसदी प्रतिवर्ष दर से ब्याज भुगतान, 2012-13, 2013-14, 2014-15 का कम से कम सात प्रतिशत व 2015-16 पेराई सत्र का 15 फीसद ब्याज भुगतान और गन्ना किसानों के ऋण की रिकवरी न कराए जाने की भी मांग की है। इससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और उनकी जीविका भी बेहतर तरीके से चल सके। चार सूत्रीय ज्ञापन में बकाया गन्ना का भुगतान व ब्याज दिलाए जाने, अघोषित बिजली कटौती, गलत बिजली बिलों की समस्या और किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की। इस दौरान मुकुल त्यागी, मनवीर चौधरी, विरीष चौधरी, निरंजन, मलूक, अनिल, बलविंदर सिंह, सुमन त्यागी, अनिता त्यागी, मुकेश त्यागी, विजय वर्मा, सतवीर, सुमित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भी दिया समर्थन
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन बकाया गन्ना भुगतान व ब्याज को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहा है। संगठन किसानों के धरना-प्रदर्शन का पूरा समर्थन करता है। वहीं आरटीआई आफ इंडिया, जाट आरक्षण समिति, राष्ट्रीय किसान संगठन आदि ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed