फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम
विज्ञापन

हापुड़। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को दिन निकलते ही शहर की सड़कें वाहनों के दबाव से चोक हो गईं। दिनभर सड़क पर वाहन रेंगते रहे। लोगों को लंबी कतारों में फंसकर काफी परेशान होना पड़ा। वहीं व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
जाम से शहर को निजात दिलाने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी आए दिन प्लान तैयार करते रहते हैं, लेकिन धरातल पर यह प्लान फ्लॉप साबित हो रहे हैं। सोमवार को दिन निकलते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर, दिल्ली रोड पर गाय वाला मंदिर, गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर और बुलंदशहर रोड पर श्रीमंशा देवी मंदिर तक भीषण जाम लग गया। गर्मी के कारण वाहनों की लंबी कतारों में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। शाम तक जाम की स्थिति इसी तरह बनी रही। यह समस्या आए दिन बनती है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस समस्या से निपटने की कोई खास योजना नहीं बना रही है।
विज्ञापन

ई-रिक्शाओं के संचालन से बिगड़ रही व्यवस्था
- शहर में सैकड़ों ई रिक्शाओं का संचालन बेतरतीब तरीके से होता है। जिस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बीते दिनों पुलिस ने इनका रूट डायवर्ट किया था, जिसके चलते जाम से निजात मिली थी। लेकिन फिर से यह मुख्य सड़कों पर दौड़ने लगी हैं, जिसके चलते जाम की समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर फैला अतिक्रमण बन रहा मुसीबत
- शहर में सड़कों पर फैला अतिक्रमण भी जाम का कारण बन रहा है। दुकानदार अपना सामान सड़क तक रखते हैं, वहीं वाहनों को भी ऐसे ही पार्क कर दिया जाता है, जिसके चलते सड़कें संकरी होने के कारण यातायात व्यवस्था बदहाल हो जाती है।
मुख्य तिराहे और चौराहा का आसपास होना
- शहर के मुख्य मेरठ रोड तिराहा और तहसील चौराहा बामुश्किल 100 मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली, बुलंदशहर, गढ़ की ओर जाने वाला सारा ट्रैफिक एक साथ आने के कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है।
एनएच-235 के निर्माण से मिल सकती है राहत
- मेरठ से बुलंदशहर तक बनाए जा रहे एनएच-235 का निर्माण पूरा होने से शहर में जाम की स्थिति सुधर सकती है। वजह मेरठ व बुलंदशहर की ओर से आने वाला ट्रैफिक एनएच-24 पर सीधे मिल जाएगा, जिससे शहर में वाहनों का आवागमन भी कम होगा।

टीपीनगर में भारी वाहन जाएं तो मिले राहत
- शहर में भारी वाहनों में लोडिंग, अनलोडिंग का काम सड़क पर ही कर दिया जाता है। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है। डीएम ने ट्रांसपोर्ट को टीपीनगर में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हुए हैं, जिसके बाद जाम से राहत मिल सकती है।
टीएसआई अजयवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को प्रथम कार्य दिवस होने के कारण वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। जिस कारण जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed