{"_id":"5d2cc5908ebc3e6d1a13de22","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1803112155","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी, एक दिन का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी, एक दिन का वेतन कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी, एक दिन का वेतन कटा
हापुड़। डीएम के आदेश पर सोमवार को एसडीएम और एएसडीएम हापुड़ द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश किए गए हैं।
डिप्टी कलेक्टर विजय वर्धन तोमर ने सुबह करीब 9.45 पर विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों की जांच की। जिसमें ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक शशिकांत त्रिपाठी, एआर कॉपरेटिव हापुड़ अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार, डूडा के पीओ योगराज सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, कार्यकारी मुख्य मत्स्य अधिकारी राजीव शर्मा, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी वीर सिंह, अपर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नीरज गर्ग अनुपस्थित मिले।
उपजिलाधिकारी सदर सत्यप्रकाश ने सुबह करीब दस बजे खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां खंड विकास अधिकारी निशांत पांडेय, अवर अभियंता एमआई सूरज पाल, सहायक विकास अधिकारी नैन सिंह, सहायक विकास अधिकारी कॉपरेटिव योगेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शशांक, लेखाकार राजेंद्र प्रसाद, जीप चालक ओमेंद्र, बैरिंग टेक्निशियन रजनीश मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर राममूर्ति त्रिपाठी ने दस बजे खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद, अवर अभियंता धर्मवीर केन, एडीओ पंचायत मानेश्वर सिंह, एडीओ इंद्ररेश, अवर अभियंता चंद्रपाल व चालक राकेश कुमार मौजूद नहीं मिले। डीएम ने इन अधिकारी, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।