फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ियों के लिए 21 से हरिद्वार रुट पर चलेंगी 50 बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ियों के लिए 21 से हरिद्वार रुट पर चलेंगी 50 बसें
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा को लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने कमर कस ली है। 21 जुलाई से हरिद्वार के लिए डिपो की 50 बसें रफ्तार भरेंगी। 30 जुलाई तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। शिव भक्तों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जाएगी।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। शिवरात्री के मद्देनजर 21 जुलाई से शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाने के लिए रवाना हो जाएंगे। ऐसे में शिवभक्तों को सफर में परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

21 जुलाई से हरिद्वार मार्ग पर संचालन के लिए 50 बसों को रिजर्व कर दिया गया है। शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसों को भी लगाया जाएगा। इतना ही नहीं व्यवस्था बनाने के लिए डिपो में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त किसी भी समय रोडवेज बस अड्डे से बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। हरिद्वार मार्ग पर 24 घंटे बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से भी मिलेंगी बसें
- ट्रेन के जरिए हापुड़ स्टेशन तक आने वाले शिवभक्तों को बस में बैठने के लिए रोडवेज अड्डे का रुख नहीं करना होगा। रेलवे स्टेशन पर भी बस लगायी जाएगी, जो सीधे हरिद्वार के लिए रवाना होगा।
शिकायत निवारण के लिए बनेंगे काउंटर
- शिवभक्तों को बसों में सफर के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बस अड्डे में शिकायत निवारण काउंटर बनाएं जाएंगे। 24 घंटे इस काउंटर पर कर्मचारी तैनात रहेगा। किसी भी परेशानी में कांवड़िए यहां से समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।

कोट
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। 50 बसें रिजर्व कर दी गई हैं, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed