{"_id":"5d2b7a718ebc3e6cd2580fbc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1802413103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ में रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूगढ़ में रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ में रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, लगा जाम
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली से गढ़ की ओर जा रही एक रोडवेज बस और कार आपस में भिड़ गयी। रोडवेज का चालक बस को छोड़कर फरार हो गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी। मौके पर पहुंची ने बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
रविवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस आनंद बिहार से गढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बाबूगढ़ कस्बे में पहुंची तो एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में बस से भिड़ गयी। कार सवार कासिम निवासी दिल्ली अमरौहा जा रहा था। कार की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखते हुए रोडवेज बस का ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसके कारण जहां यात्रियों में चीख पुकार मच गयी, वहीं सड़क पर जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची ने सड़क से बस व क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी। हालांकि जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया।
थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के कारण जाम लगा था। जिसे समय रहते सुचारु करा दिया गया। कार सवारों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।