{"_id":"5d2b78568ebc3e6d007df36d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180240747","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क से दूर लगेंगे कांवड़ शिविर, सुरक्षा होगी कड़ी
हापुड़। कांवड़ यात्रा नजदीक है, ऐसे में जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के तहत कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे लगने वाले शिविर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क से दूर हटकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी थाना पुलिस की होगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इन निर्देशों के तहत कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों को सड़कों के किनारे से थोड़ा पीछे हटाकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि सड़क पर वाहन गुजरने के दौरान किसी प्रकार का हादसा न होने पाए। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस की होगी। खासकर देहात क्षेत्र और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी से निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर रात के समय निरंतर गस्त करने को कहा गया है। इसके अलावा पुलिस ऐसे संवेदशनशील स्थानों को चिन्हित कर रही है, जहां शिविर लगाये जाते हैं। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। यात्रा के दौरान किस प्रकार से श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जानी है। मंदिरों पर किस प्रकार सुरक्षा के इंतजाम किए जाने और किसी भी आपातकाल की स्थिति में क्या एक्शन लिया जाना है, यह अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
-----
शुरू हुआ खंभों पर काली पन्नी बांधने का कार्य
कांवड़ यात्रा को देखते हुए हापुड़ में बिजली के खंभों पर काली पिन्नी (इंस्सुलेटिड सीट) लगाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम ने बताया कि डीएम के आदेशों के बाद यह कार्य शुरू कर दिया गया है। एक दो दिन में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे बरसात के दिनों में खंभों में उतरने वाले करंट से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
मंदिरों की साफ सफाई के लिए टीमें गठित
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान मंदिरों पर साफ सफाई के लिए विशेष तैयारियां गई हैं। हापुड़ में नगर पालिका की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि छपकौली मंदिर पर सफाई के लिए डीपीआरओ व नगर पंचायत के ईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंदिरों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं।
जिले के मुख्य 28 मंदिरों पर होगा जलाभिषेक
जिले में जलाभिषेक के लिए 28 मंदिरों को चिन्हित किया गया है। इन मंदिरों पर दो लाख से अधिक कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक होगा। मंदिरों में सबली स्थित प्राचीन सबली मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर, चंडी मंदिर, रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर, हापुड़ देहात के शिव मंदिर दोयमी, शिव मंदिर भीम नगर, असरा मुरादपुर स्थित शिवमंदिर, शिवपुरी, नई शिवपुरी, मंशादेवी मंदिर, बराही मंदिर, बाबूगढ़ स्थित छपकौली मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर के कल्याणपुर शिव मंदिर, नक्काकुआं मंदिर, सिंभावली के शिव मंदिर दतियाना, धौलाना स्थित शिव मंदिर, शिवमंदिर सपनापत, हाफिजपुर के अकड़ौली शिवमंदिर, चितौली शिवमंदिर, नान शिवमंदिर, पिलखुवा के प्राचीन चंडी मंदिर, ग्राम दहपा शिव मंदिर शामिल हैं।