फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नपा तीन स्थानों पर बनवाएगी 30 शौचालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नपा तीन स्थानों पर बनवाएगी 30 शौचालय
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका सार्वजनिक स्थानों पर 30 शौचालय बनवाने की तैयारी कर रही है। इससे लोगों को इन स्थानों पर शौचालय की सुविधाएं मिल पाएगी। साथ ही शहर में होने वाली गंदगी से भी छुटकारा मिल सकेगा।
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुले में शौचालय करते रहते हैं। इसकी वजह से गंदगी रहती है। इन स्थानों से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में ऐसे कई स्थान है जहां पर लोगों की लापरवाही की वजह से गंदगी फैली रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए अब नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनवाने की तैयारियां कर रही है। इससे लोगों को शौचालय करने के लिए समुचित सुविधाएं मिल सके। शौचालय करने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
विज्ञापन

- इन स्थानों पर बनाए जाएंगे शौचालय
शहर में गढ़ रोड, मेरठ रोड़ व तहसील चौराहा के पास दस-दस शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें महिला व पुरुषों के लिए भी पांच-पांच शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। इससे लोगों को इन स्थानों पर शौचालय करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खुले में शौच करने वालों पर होगी कार्रवाई
शौचालय निर्माण होने से खुले में शौच करने वालों को सुविधा मिल पाएगी। अगर कोई फिर भी सार्वजनिक स्थानों पर व खुले में शौच करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना भी लग सकता है।

नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि नगर पालिका जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर 30 शौचालय बनवाएगी। इससे शहर को भी सुंदर रखा जा सकेगा। लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed