फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोक अदालत में 2554 वादों का हुआ निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लोक अदालत में 2554 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

हापुड़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह तृतीय के दिशा-निर्देशन व प्राधिकरण सचिव व प्रथम सिविल जज सीडि अर्चना रानी की देखरेख मेें शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। लोक अदालत में 2554 वादों का निस्तारण किया गया। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि जिला जज विनोद कुमार सिंह तृतीय ने 18 वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूला व 42,96,000 रुपये की धनराशि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलाई। अपर जिला जज रेनू राव ने 268 वादों को निस्तारण कर 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एसएसटी एक्ट वीना नारायन ने चार वादों का निस्तारण कर दस लाख रुपये की धनराशि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलाई। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट-द्वितीय नोडल अधिकारी लोक अदालत चंद्रपाल सिंह ने 16 वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये का अर्थदंड वसूला व 30,42,000 रुपये की धनराशि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनुतोष कुमार शर्मा ने 23 वादों का निस्तारण किया। मुंख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार ने 341 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 4,14,650 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज सीडि प्रथम स्वयं उन्होंने छह वादों व सिविल जज द्वितीय सीडि रोहित अग्रवाल ने 18 वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति ने 109 वादों का निस्तारण कर 3,130 रुपये का अर्थदंड वसूला। अपर सिविल जज सीडि अमित कुमार सिंह ने चार वादों व सिविल जज सीडि एफटीसी मनोज कुमार ने नौ वादों का निस्तारण व सिविल जज जूडि न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर नवीन कुमार ने 62 वादों का निस्तारण करते हुए 610 रुपये अर्थदंड वूसला। प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट अनु चौधरी ने 37 वादों का निस्तारण करते हुए 950 रुपये अर्थदंड वसूल किया। वहीं विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से 202 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आाधार पर निस्तारण कर 3,48,54,000 रुपये की धनराशि का सेटिमेंट किया गया। बीएसएनएल द्वारा 82 वादों का निस्तारण कर 86,450 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिले के राजस्व व अन्य विभागों द्वारा 1355 वादों का निस्तारण हुआ।

बताया कि जनपद में कुल 2554 वादों का निस्तारण कर 4,40,72,790 रुपये का सेटिलमेंट किया गया। उन्होंने लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व वादकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed