{"_id":"5d2a2f2d8ebc3e6d117f1e78","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180181548","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच गाइडेंस सिस्टम शुरू होने में हो रहा विलंब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच गाइडेंस सिस्टम शुरू होने में हो रहा विलंब, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच गाइडेंस सिस्टम शुरू होने में हो रहा विलंब, यात्री परेशान
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम शुरू होने में विलंब हो रहा है। हालांकि स्टेशन पर सिस्टम नौ जुलाई से शुरू होना था। अभी रेल यात्रियों को और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं रेलवे पदाधिकारी सिस्टम के जल्द शुरू होने की बात कह रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम (सीजीएस) काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। रेल यात्रियों सिस्टम को चालू करवाने की मांग भी कर चुके हैं। इस बाबत रेलवे प्रशासन ने फिर से सिस्टम को शुरू करवाने की कवायद की है। बकौल रेलवे पदाधिकारी सिस्टम नौ जुलाई को शुरू किया जाना था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर सिस्टम अभी भी शुरू नहीं हो सका है। इससे रेल यात्रियों को अभी भी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इससे रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली गाड़ियों के कोचों की सही स्थिति की जानकारी नहीं हो पाती है।
ट्रेनों की स्थिति बताने वाला बोर्ड पड़ा बंद
- रेलवेे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम के चालू होने के साथ-साथ मुख्य गेट पर लगा डिजीटल बोर्ड भी बंद पड़ा हुआ है। इससे स्टेशन पर बोर्ड को लगाने का ध्येय भी पूरा नहीं हो पा रहा है। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेनों के आने-जाने के समय की जानकारी भी नहीं हो पा रही है। वहीं पूछताछ केंद्र पर बैठे कर्मचारी से जानकारी करने में समय भी खराब होता है। अगर पूछताछ केंद्र पर भीड़भाड़ हो तो ट्रेन छूटने की संभावना भी बनी रहती है।
विज्ञापन
स्टेशन नहीं घंटा घडिय़ाल, यात्री कैसे करें शंका दूर
- रेलवे स्टेशन पर पूर्व में कई डिजीटल घड़ियां लगी हुई थी। इससे यात्रियों को समय की भी जानकारी रहती थी। अब घड़ी नहीं लगी होने से यात्रियों को परेशानी होती है। इससे यात्रियों की ट्रेन छूटने की संभावना भी बनी रहती है। अक्सर स्टेशन पहुंचने पर यात्री स्टेशन की घड़ी बंद होने के कारण एक-दूसरे से समय भी पूछते दिखाई देते हैं।
कोट
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर नौ जुलाई से सीजीएस शुरू होना था। संबंधित ठेकेदार से जानकारी कर इसे जल्द शुरू करा दिया जाएगा। रेल यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।