{"_id":"5d2a2ba38ebc3e6cb025b8a9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1801795184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझैड़ा कला के दो परिवारों में फायरिंग, महिला को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बझैड़ा कला के दो परिवारों में फायरिंग, महिला को गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बझैड़ा कला के दो परिवारों में फायरिंग, महिला को लगी गोली
हापुड़/धौलाना। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला में शनिवार की रात एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग और मारपीट हुई। इस संघर्ष में एक महिला को गोली लगी है, जबकि मासूम सहित 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया कि धौलाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला में शनिवार रात इस्तेकबाल नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। उसके परिवार का लोगों से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान रास्ते में मिले दूसरे पक्ष के लोगों ने इस्तेकबाल से बदसलूकी कर दी। इसकी जानकारी इस्तेकबाल पक्ष को हुई तो वे दूसरे पक्ष के लोगों के घर पहुंच गए। जहां विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गयी। संघर्ष के दौरान गांव में अफरातफरी मच गयी। घटना के दौरान एक पक्ष से इस्तेकबाल, इमराना, मासूम घायल हो गए। इमराना के सीने में गोली लगी है, जबकि दूसरे पक्ष से अनवार, बाबू, मलूक, शराफत, आरा, शकीला और पांच वर्ष की मासूम बच्ची सुमैरा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
कोट
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया झगड़ा एक ही समुदाय के दो गुटों में मकान पर कब्जे को लेकर हुआ। झगड़े की सूचना मिलते ही धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को उपचार के लिए भिजवा कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव की शांति भंग करने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।