{"_id":"5d28d53e8ebc3e6d1f61a4d4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180117584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिलों में गड़बड़ी पर भड़की भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिलों में गड़बड़ी पर भड़की भाकियू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों में गड़बड़ी पर भड़की भाकियू
हापुड़। बिजली के बिलों में आ रही गड़बड़ी को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन से मिलकर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बिलों में जुड़कर आ रही लाखों की बकायेदारी जल्द न हटी तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि किसान अपने नलकूप का बिल समय पर जमा करते हैं। लेकिन बिलों में लाखों की बकायेदारी जुड़कर आ रही है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द यह बकायेदारी न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इसके अलावा गन्ना भुगतान न मिलने तक बकायेदारी पर किसानों के नलकूप व घरों का कनेक्शन न काटे जाने की भी बात कही। अधिशासी अभियंता ने किसानों की समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।