फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड पर नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाला व पुलिया मरम्मत कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया। प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया। इससे स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव से निजात मिल सके।
नगर पालिका ने बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार सुबह को फिरोज बिल्डिंग के निकट नाला व पुलिया निर्माण कार्य कराना शुरू किया। निर्माण कार्य की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पालिका पर निशाना साधते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस्लामुद्दीन चिनी ने कहा कि नगर पालिका के अफसर जानबूझकर निर्माण कार्य में अनियमितता बरत रहे हैं। इसकी वजह से देहली गेट व पीर गली वाले लोगों को जलभराव क ा सामना करना पड़ेगा। गत दिनों हल्की बरसात में ही गलियों में जलभराव हो चुका है। अगर नाला निर्माण कार्य में अनियमितता दूर नहीं की गई तो स्थानीय लोगों को बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जलभराव से स्थानीय लोगों के घरों में पानी भरने, घर में रखा सामान खराब होने, गंदी पानी से बीमारियां होने का भी अंदेशा जताया। वहीं उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से नगर पालिका की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इससे मामले की निष्पक्ष जांच कराने पर भी जोर दिया। विरोध करने वालों में इब्राहीम, सोनू, शाहनाबाज, नईम सैफी, इमरान, अब्दुल, असलम, जावेद, साबेज रहे।
विज्ञापन

बरसात में गलियां बन जाती हैं तरणताल
- स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को हुई बारिश में गलियों में तीन-चार फुट तक पानी भर गया था। इससे आसपास की गलियां तरणताल में तब्दील हो जाती है, लेकिन अफसर फिर भी स्थनीय लोगों की समस्या का ध्यान नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी से अटा रहता है नाला
- पुलिया से पहले नाला गंदगी से अटा पड़ा रहता है। इसकी वजह से पुलिया के नीचे से पानी निकलना प्रभावित होता है। वहीं बरसात में पुलिया पूरी तरह से चौक हो जाती है। इससे गलियों में बरसात का पानी भरने लगता है।

पालिका को था हंगामा होने का अंदेशा
- नगर पालिका को पूर्व में ही मौके पर हंगामा होने का अंदेशा था। इसलिए पालिका ने निर्माण कार्य के दौरान हंगामा होने और व्यवधान डलने को लेकर पुलिस बल की मांग की थी। हंगामे होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कोट
नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि नाला निर्माण ठीक प्रकार से कराया जा रहा है। इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed