{"_id":"5d28d26a8ebc3e6cbf3f45ea","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180116263","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने सरकारी विभागों पर लगाया उत्पीडन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने सरकारी विभागों पर लगाया उत्पीडन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों ने सरकारी विभागों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
हापुड़। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुआ। इसमें सरकारी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर रोष जताकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि आज भी विद्युत निगम उद्यमियों का खुला शोषण कर रहा है। लोड बढ़ाने, विद्युत बिल सही करने, कनेक्शन पीडी के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण विभाग एनओसी नहीं बना रहा है। मोदीनगर रोड पर एक फैक्ट्री को सील किया गया था, जिसका कनेक्शन पीडी करा लिए जाने के बाद भी सील को नहीं हटाया जा रहा है, जबकि यह फैक्ट्री सिफ्ट कर ली गई है।
माप तोल विभाग लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है, इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों में भी उद्यमियों का उत्पीड़न तेजी से बढ़ रहा है। जल्द इन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
मौके पर ब्रह्मानंद शर्मा, कपिल अग्रवाल, सौरभ गोयल, प्रमांशु गर्ग, भारत भूषण, प्रदीप अग्रवाल, सुनील जैन, ललित छावनी वाले, रविंद्र बैंक वाले, विपिन दीवान, संजय गर्ग, अशोक गुप्ता, विशाल, शाहिद अंसारी, गुफरान अंसारी आदि मौजूद रहे।