{"_id":"5d277cbd8ebc3e6c9619ffa7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1800510167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन निर्माण में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन निर्माण में मानकों की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन निर्माण में मानकों की अनदेखी
हापुड़। अमृत योजना के तहत मोहल्ला शिवगढ़ी में चल रहे सीवर लाइन निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है। कार्य के दौरान निर्माण स्थल पर डस्ट व धूल उड़ रही है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने इस संबंध में डीएम व एनजीटी से शिकायत की है।
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी अधिवक्ता सोनू कुमार ने कहा है कि अमृत योजना के तहत प्रथम चरण में मोहल्ला शिवगढ़ी ईदगाह रोड पर कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है। लेकिन सीवर निर्माण कार्य में पर्यावरण को लेकर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। कार्य के दौरान काफी डस्ट, धूल आदि उड़ रही है। सारे रास्तों पर निर्माण सामग्री खुले में फैली हुई है। बरसात पडने के दौरान इन रास्तों का और बुरा हाल हो जाता है। गंदगी के कारण यहां निकालना भी मुश्किल हो जाता है। कुल मिलाकर इस समय हालात काफी खतरनाक हैं। जिसके कारण मोहल्ले में बीमारियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन कार्यदायी संस्था इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कार्य में भी लापरवाही बरती जा रही है।