फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश से ध्वस्त जिले की बिजली व्यवस्था, रातभर रहा ब्लैकआउट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फाल्ट से रात भर ठप रहे देहात के बिजलीघर
विज्ञापन

हापुड़। हल्की बूंदाबांदी ने ही जिले की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। रातभर देहात अंचल के अधिकांश बिजलीघर ठप रहने से ब्लैक आउट रहा। फाल्टों की तलाश में रातभर बिजली निगम के कर्मचारी जंगलों में भटकते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीणों को गर्मी, मच्छरों से परेशान होना पड़ा, सुबह उठने पर पानी किल्लत भी परेशानी का सबब बनी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।
बुधवार को दिन में हल्की बारिश ने बिजलीघरों से देहात अंचल को जा रही हाईटेंशन लाइनों के इंसूलेटरों को ठप कर दिया। जंगलों के बीच अधिकांश बिजलीघरों की लाइनों में फाल्ट हो गया। ऐसे में देहात अंचल की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजलीघरों पर फोन किए तो अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया। रात अधिक होने पर भी एक्सईन पीके गौतम और एसडीओ राजीव कुमार टीम के साथ फाल्टों को दुरुस्त करने के लिए जंगलों में पहुंच गए। रात करीब 12 बजे तक फाल्टों को दुरस्त किया जाता रहा। लेकिन बिजलीघरों का चालू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अधिकांश बिजलीघरों के बद रहने से देहात अंचल में ब्लैक आउट रहा। गर्मी और मच्छरों के चलते ग्रामीणों को रात चहल कदमी करते हुए बीतानी पड़ी। सुबह उठने पर भी आपूर्ति बाधित रही, ऐसे में पानी किल्लत और जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर बाद बिजलीघरों को सामान्य किया जा सका।
इन बिजलीघरों की आपूर्ति रही ठप
देहात अंचल के किल्हौड़ा, जसरूपनगर, धीरखेड़ा, कैली, मोदीनगर रोड, प्रीत विहार, सपनावत, उबारपुर, वझीलपुर, दत्तियाना, लालपुर आदि बिजलीघर ठप रहे।
इन गांवों में बनी समस्या
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण अंचल में रातभर ब्लैक आउट रहा। इन गांवों में मुख्य रूप से जसरूपनगर, दस्तोई, दादरी, कैली, पांची, उलधन, कबट्टा, धीरखेड़ा, नया गांव, असौड़ा, अतराड़ा, ट्याला, अजराड़ा, वझीलपुर, खडख़ड़ी, पीरनगर सूदना, श्यामपुर, ददायरा, प्रीत विहार, चमरी, अच्छेजा आदि गांवों की बत्ती गुल रही।

कोट-
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि जंगलों के बीच विद्युत लाइनों में फाल्ट के कारण यह समस्या बनी थी। इन फाल्टों को दुरुस्त करा, क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed