फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाइवे पर टायर फटने से डिवाइडर पार कर गयी कार, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाइवे पर टायर फटने से डिवाइडर पार कर गयी कार, एक घायल
विज्ञापन

हापुड़। बदायूं से दिल्ली जा रही एक कार का कुचेसर रोड चौपले के पास टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी ओर सर्विस रोड के डिवाइडर से जा टकरायी। गनीमत रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिसमें कार सवार महिला चालक घायल हो गयी।

बदायूं निवासी सुरभि मंगलवार सुबह अपनी कार से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही कार नेशनल हाईवे पर कुचेसर रोड चौपले पर पहुंची तो फ्लाई ओवर उतरने के बाद कार का टायर अचानक फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी ओर पहुंच गयी। गनीमत रही कि उस दौरान सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके के कुछ दूर स्थित खड़ी पुलिस जीप में सवार पुलिसकर्मियों ने महिला को कार से बाहर निकाला। महिला को अधिक चोट न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में पहुंचे परिजन क्षतिग्रस्त कार व महिला को ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed