{"_id":"5d238bbc8ebc3e6d1c2146c2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd179850418","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए छह कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए छह कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए छह कंट्रोल रूम
हापुड़। कांवड़ यात्रा को शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम ने जिले में छह कंट्रोल रूम बनाये गए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अदिति सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जनपद में समस्त कावड़ मार्गो का औचक निरीक्षण करा लिया जाए। मार्गो पर होने वाले गड्ढे को आगामी 15 जुलाई से पूर्व गड्ढे मुक्त सड़कें एवं मार्गों को दुरुस्त किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में पढने वाले शिव मंदिरों में साफ सफाई एवं समुचित पानी तथा ठहरने की व्यवस्था पहले से ही पूर्ण कर ली जाए। सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बैठक में एसपी डा. यशवीर सिंह ने यातायात को लेकर समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सहायक परिवहन अधिकारी का सहयोग लेते हुए शिव कावडिय़ों के गुजरने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग एवं यातायात की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान कैंपों के बाहर स्वास्थ्य कैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा एंबुलेंस की व्यवस्था भी पूर्ण रूप से की जाए। बैठक में एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।