फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। श्रावण शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सीएमओ द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने बैठक कर, चारों ब्लॉक में व्यवस्था बनाने के लिए टीमों का गठन किया। साथ ही सबली और छपकौली मंदिर पर एंबुलेंस तैनात करने के भी निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी डा. राकेश अनुरागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जगह जगह चिकित्सा कैंप लगाकर सुविधा देंगे। एंबुलेंस गाड़ियां भी सड़कों पर रहेंगी, जिनमें चिकित्सकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हापुड़ ब्लॉक में डा. रोहित, धौलाना ब्लॉक में डा. राकेश, सिंभावली ब्लॉक में डा. शशि भूषण, गढ़ ब्लॉक में डा. दिनेश भारती के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा सचल दल भी गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर नामित किए गए चिकित्सक चिकित्सा सुविधा बहाल रखेंगे। जलाभिषेक के दौरान सबली और छपकौली स्थित मंदिरों पर एंबुलेंस गाड़ी मुस्तैद रहेगी। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि व्यवस्था बनाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed