{"_id":"5d2389a08ebc3e6cad333723","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd179849916","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना में दयानतपुर निवासी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना में दयानतपुर निवासी भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना में दयानतपुर निवासी भी घायल
हापुड़। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार हुई भीषण बस दुर्घटना में हापुड़ के गांव दयानतपुर निवासी व्यक्ति भी घायल हो गया। घायल के परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली तो यहां कोहराम मच गया। लेकिन व्यक्ति की हालत फिलहाल ठीक होने के कारण परिजनों ने राहत की सांस ली है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी अशोक कुमार सागर(34) पुत्र ओम पाल सिंह नोएडा में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को वे अपनी पत्नी बबली और तीन माह के पुत्र गोलू को इलाहाबाद ससुराल में छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया। अशोक की मां बिसनो देवी ने बताया कि दुर्घटना के बाद अशोक बेहोश हो गया था। अस्पताल में जब उसे होश आया तो उसने अपनी पत्नी को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके पास इस बारे में फोन आया तो परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि हालत में सुधार होने के कारण सभी ने राहत की सांस ली है। परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल के लिए निकल गए। जल्द ही उन्हें लेकर यहां पहुंचेंगे।