फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोच गाइडेंस सिस्टम से रेल यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोच गाइडेंस सिस्टम से रेल यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

हापुड़। स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए फिर से मंगलवार को कोच गाइडेंस सिस्टम (सीजीएस) की सुविधा शुरू हो जाएगी। अब उनको अपनी ट्रेन का कोच पता करने के लिए किसी पूछना नहीं पड़ेगा। स्टेशन पर सामान लेकर उनकी भाग दौड़ भी बच सकेगी।
हापुड़ जंक्शन पर कोच गाइडेंस सिस्टम काफी लंबे समय से खराब पड़ा हुआ था। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके कारण यात्रियों को बैग, सूटकेस व अन्य भारी भरकम सामान इधर-उधर ले जाने में दिक्कत झेलनी पड़ती थी। वहीं परिवार के साथ होने पर परेशानी ओर बढ़ जाती थी। कई बार इन दुविधाओं की वजह से रेल यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी। इसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती थी, लेकिन जंक्शन पर मंगलवार को सीजीएस फिर से शुरू हो जाएगा। अब रेल यात्रियों का कोच कहां आएगा इसकी जानकारी सीजीएस सिस्टम से मिल जाएगी।
विज्ञापन

ये होता है सीजीएस सिस्टम
रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कोच की जानकारी के लिए डिस्पले लगाया जाता है। इससे रेल यात्रियों को अपना कोच पता करने में आसानी होती है। उनको सामान लेेकर रेल पकड़ने के लिए इधर-उधर भाग-दौड़ से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखेंगे ध्यान तो नहीं होगी परेशानी
रेल यात्री अपने रिजर्वेशन टिकट में कोच संख्या पता कर लें। उसके बाद स्टेशन पर लगे सीजीएस से अपना कोच नंबर का मिलान कर लें। इससे उनको रेल पकड़ने में आसानी होगी।
कोट-
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि सीजीएस करीब चार-पांच साल से खराब पड़ा हुआ था। अब दोबारा शुरू होने से रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed