{"_id":"5d2236d18ebc3e6ceb43048d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1797836175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सीतादेई में नाबालिग युवती की शादी की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने युवती के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की तो वह नाबालिग निकली, इसके बाद परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए शादी को रुकवा दिया गया। जिसके बाद बारात लौट गई।
गांव सीतादेई में रविवार को राजकुमार की पुत्री की शादी थी। सुबह दिन निकलते ही पंडाल सज गया और शादी समारोह दिन के समय होने के कारण हरियाणा से बारात भी आ गई थी। शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक नाबालिग किशोरी की शादी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। समारोह के दौरान पुलिस को देखकर अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने युवती के शैक्षिक दस्तावेज मंगाकर उनके आधार पर उसकी उम्र के बारे में जानकारी की तो वह नाबालिग निकाली। जिसके बाद पुलिस द्वारा शादी को रुकवा दिया गया। शादी के रोके जाने का फरमान सुनते ही मौजूद लोग सन्न रह गए। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
देहात थाना प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर उन्हें नाबालिग की शादी कराये जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर जांच कराई तो युवती नाबालिग निकली, परिजनों को चेतावनी देकर शादी को रुकवा दिया गया।